UKSSSC:- मेहनत से परीक्षा पास करने वालों के लिए सीएम धामी ने आगे बनाया यह प्लान

देहरादून। उत्तराखंड राज्य में यूकेएसएसएससी परीक्षा लीक होने के मामले में पुलिस द्वारा कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है तथा इस मामले में शासन प्रशासन द्वारा कार्यवाही की जा रही है मगर जिन लोगों ने इस परीक्षा को अपनी मेहनत से पास किया है उन्हें यह सोचने की आवश्यकता नहीं है कि आगे उनका क्या होगा। इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के स्नातक परीक्षा में अपनी मेहनत के बल पर जिन युवाओं का चयन हुआ है उन्हें निराश नहीं किया जाएगा। सरकार उन युवाओं का ख्याल रखेगी जो अपनी कड़ी मेहनत से पास हुए हैं।

Advertisements

बता दें कि बीते मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सचिवालय के वरिष्ठ भाजपा नेता रविंद्र जुगराण के नेतृत्व में यूकेएसएसएससी परीक्षा में अपनी मेहनत के बल पर चयनित युवाओं से मुलाकात की गई इस दौरान मुख्यमंत्री से युवाओं ने अनुरोध किया कि जल्द से जल्द उनकी नियुक्ति कर दी जाए और युवाओं ने मुख्यमंत्री से यह भी कहा कि यदि आगे चलकर उनकी भर्ती में किसी प्रकार की गड़बड़ी पाई गई तो वह शपथ पत्र देने को भी तैयार है कि उन्हें तत्काल बर्खास्त कर दिया जाए। युवाओं का कहना है कि कड़ी मेहनत के बाद और कई सालों बाद उन्होंने इस परीक्षा को पास किया है लेकिन कुछ लोगों के कारण उनका भविष्य बर्बाद हो रहा है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि जिन युवाओं ने कड़ी मेहनत और पूरी लगन से ईमानदारी से परीक्षा को पास किया है उन्हें निराश नहीं किया जाएगा।