भाजपा जिला उपाध्यक्ष दर्शन रावत को संगठन ने दी विधानसभा चुनावों की कमान

अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष और भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रहे दर्शन रावत को अब संगठन ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी उन्हें यह जिम्मेदारी आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर दी गई है।
दरअसल भारतीय जनता पार्टी ने जिला उपाध्यक्ष दर्शन रावत को अल्मोड़ा विधानसभा के विधानसभा संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी है इसके साथ-साथ उन्होंने नगर पालिका परिषद अल्मोड़ा के लक्ष्मेश्वर वार्ड से सभासद अमित साह को सह संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी है।

Advertisements

दर्शन रावत ने दायित्व सौंपे जाने पर शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि निश्चित तौर पर भारतीय जनता पार्टी अल्मोडा विधानसभा को 2017 की अपेक्षा अधिक मतों से जीतने के लिए कार्य करेंगे। तथा उन्होंने प्रदेश नेतृत्व सांसद अजय टम्टा और जिला नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।