इस रोग के मरीजों के लिए सरकार ने लॉन्च की सबसे सस्ती दवा, पढ़ें पूरी खबर

सरकार ने मधुमेह की सस्ती दवा सीटाग्लिप्टीन के साथ इसके अन्य मिश्रणों को बाजार में उतारा है| जिसमें 10 टेबलेट की कीमत 60 रुपये तक होगी और यह दवा जेनेरिक दवाओं की दुकान जनऔषधि केंद्रों पर मिलेगी|

Advertisements


रसायन और उर्वरक मंत्रालय ने बयान जारी करते हुए कहा कि, फार्मास्यूटिकल एंड मेडिकल डिवाइसेस ब्यूरो ऑफ इंडिया (पीएमबीआई) ने सीटाग्लिप्टीन और इसके मिश्रणों के नए संस्करण जनऔषधि केंद्रों में उतारे हैं| यह सभी संस्करण बाजार में उपलब्ध बड़ी कंपनियों के दवाओं के मुकाबले 60 से 70 फ़ीसदी कम कीमत में उपलब्ध है| बड़ी कंपनियों की दवाई प्रति 10 टेबलेट 162 रुपये से लेकर 258 रुपये के बीच बाजार में बिक रही है|
सीटाग्लिप्टीन दवा टाइप 2 मधुमेह के वयस्क रोगियों में शर्करा नियंत्रण बेहतर करने में भोजन और व्यायाम के साथ सहयोगी भूमिका निभाता है|
बताते चलें कि देश में प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना के तहत 8,700 जन औषधि केंद्र संचालित हो रहे हैं| इन केंद्रो में गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाएं, सर्जिकल उपकरण व अन्य स्वास्थ्य उत्पादन सस्ती कीमतों पर उपलब्ध होती है|