सादगी :- पिता कमिश्नर तो मां है जज, मगर ऑटो में सैर सपाटा

नैनीताल। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत जब अपने बच्चों संग ऑटो में सैर सपाटा को निकले तो लोगों में कौतूहल का विषय बन गया, दरअसल दीपक रावत नैनीताल और हरिद्वार जैसे जिलों में जिला अधिकारी रह चुके हैं वर्तमान में वे कुमाऊं कमिश्नर के पद पर कार्यरत हैं उनकी पत्नी जज है बावजूद इसके अपने बच्चों को रविवार के दिन घुमाने के लिए दीपक रावत ने जब ऑटो की सवारी पसंद की तो उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी।
दीपक रावत पहले से ही अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं पूरे देश भर में उनकी एक सख्त मिजाज आईएएस अधिकारी की छवि है

Advertisements