अल्मोड़ा:- अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार….. पढ़े पूरी खबर

अल्मोड़ा। चौखुटिया क्षेत्र से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां पर क्षेत्र के उड़ली खान के पास आज बृहस्पतिवार को एक हादसा हो गया इस दौरान एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरी, हादसे के दौरान दो शिक्षक और दो शिक्षिकाओं को चोट आई हुई है वहीं चालक सुरक्षित है। राहत की खबर यह है कि इस दौरान जान का कोई नुकसान नहीं हुआ। राजकीय इंटर कॉलेज धामदेवल में छुट्टी होने के बाद शिक्षक और शिक्षिकाएं प्रतिदिन की तरह कार से चौखुटिया लौट रहे थे और तभी रास्ते में यह हादसा हो गया हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और 112 से पुलिस को सूचना दी सूचना मिलते ही चौखुटिया थाना पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और इसके बाद घायल शिक्षक और शिक्षिकाओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौखुटिया उपचार के लिए ले जाया गया तथा चिकित्सकों के अनुसार सभी घायल खतरे से बाहर है जो कि राहत की खबर है और चालक सुरक्षित है।

Advertisements

Leave a Reply