गौरवान्वित:- अल्मोड़ा के 13 वर्षीय चिरायु ने इंडिया और एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज कराया नाम

वर्तमान समय में बच्चे फोन और इधर-उधर की चीजों में ही अपना वक्त बर्बाद कर देते हैं मगर कुछ ऐसे भी बच्चे हैं जो कि अपने भविष्य के प्रति काफी समझदार होते हैं। बता दे कि अल्मोड़ा के मात्र 13 वर्षीय चिरायु ने इंडिया और एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है।

Advertisements

अल्मोड़ा के रहने वाले चिरायु वर्मा ने अपने नाम पर नया रिकॉर्ड दर्ज करवाया है। उन्होंने योग के पूर्ण मत्स्येंद्रासन को होल्ड करके इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड और एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। शारदा पब्लिक स्कूल में नवी कक्षा में पढ़ने वाले चिरायु ने इस आसन को करके न सिर्फ अल्मोड़ा बल्कि पूरे उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। उन्होंने इस आसन को पूरा एक घंटा 5 मिनट 30 सेकंड तक होल्ड किया था और अपने नाम यह रिकॉर्ड दर्ज कर लिया। आजकल अपना ज्यादातर समय बच्चे फोन को दे देते हैं और अपने भविष्य पर ध्यान नहीं दे पाते मगर चिरायु ने मात्र 13 वर्ष की आयु में ऐसा काम किया है जिससे न सिर्फ अल्मोड़ा बल्कि पूरे देश को गर्व हो रहा है।