प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) -: राष्ट्रीय रैंकिंग में उत्तराखंड को मिला यह स्थान

उत्तराखंड प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) प्रदर्शन सूचकांक की राष्ट्रीय रैंकिंग में दूसरे स्थान पर रहा है|

Advertisements


इस पर ग्रामीण विकास मंत्री गणेश जोशी ने खुशी जताते हुए कहा कि राज्य को मिले 47654 आवासों में से 27923 आवासों का निर्माण कार्य पूरा करवाकर उन्हें लाभार्थियों को दे दिया गया है|
बता दें कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत ऑल इंडिया परफॉर्मेंस इंडेक्स के आधार पर नेशनल बैंकिंग का प्रावधान किया गया है| योजना क्रियान्वयन में ओवरऑल परफॉर्मेंस के अनुसार राज्य की रैंकिंग का निर्धारण हुआ है| जिसमें उत्तराखंड दूसरे स्थान पर है|


मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार से मिले 18,000 आवासों के आवंटन की प्रक्रिया पूरी होने जा रही है|