सियासी हलचल-: हरक के साथ करीबी विधायक उमेश शर्मा काऊ भी बदलेंगे पार्टी?, काऊ बोले मरते दम तक रहूंगा………,

देहरादून| कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को बीजेपी से निष्कासित करने के बाद उनके कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करने की चर्चाएं तेज हो गई है| इसी बीच सवाल यह उठ रहा है कि रायपुर से भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ जो हरक के करीबी हैं, पार्टी बदलेंगे या नहीं?

Advertisements


बता दें कि काऊ ने पार्टी बदलने की अटकलों को खारिज कर दिया है| उनका कहना है कि वह दिल्ली से दूर लौट रहे हैं| जानकारी के अनुसार उन्होंने कहा कि वह कहीं नहीं जा रहे हैं| यह बात वह पहले भी साफ कर चुके हैं कि भाजपा में हैं और मरते दम तक भाजपा में ही रहेंगे| इसी बयान पर वह आज भी कायम है| उनका कहना है कि भाजपा में उन्हें जब जो जिम्मेदारी मिलेगी, वह संभालेंगे|
हरक सिंह रावत को भाजपा से निष्कासित और मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने के बाद से ही राजनीतिक पारा चढ़ा हुआ है| इन सबके बीच हरक सिंह रावत कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं| माना जा रहा है कि उनके साथ कुछ और विधायक भी कांग्रेस ज्वाइन करेंगे| रायपुर से विधायक उमेश शर्मा काऊ कि पार्टी बदलने की चर्चाएं सियासी गलियारों में तेजी से चल रही है| हालांकि उन्होंने अब इसे खारिज कर दिया है|