सियासी हलचल -: कांग्रेस के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होने के बाद इन सीटों पर नजर आए बगावत के आसार

बीते शनिवार 22 जनवरी 2022 को कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है जिसके बाद भाजपा की तरह ही कांग्रेस में भी कई सीटों से बगावत के आसार नजर आ रहे हैं। देखने में आया है कि गढ़वाल से कर्णप्रयाग सीट पर टिकट के प्रबल दावेदार हरिकृष्ण भट्ट थे। तथा रायपुर सीट पर भी पिछले कई दिनों से प्रभुत्व लाल बहुगुणा की तैयारियां चल रही थी। कैंट और रायपुर की सीट पर तो घमासान के आसार नजर आ रहे हैं।

Advertisements

तथा दूसरी तरफ महेंद्र गुरु जो कि हाल में शामिल हुए हैं उनके समर्थकों ने भी पार्टी से टिकट की उम्मीद लगाई थी। वही सहसपुर से स्थानीय नेताओं ने आर्येंद्र के खिलाफ आम विद्रोह की चेतावनी दे दी है। तथा यमकेश्वर में ब्लाक प्रमुख महेंद्र राणा प्रबल दावेदार थे। तथा बाजपुर सीट से चुनाव लड़ने के लिए सुनीता बाजवा टम्टा तैयार है। भाजपा की तरह अब कांग्रेस को भी नेताओं के बगावत का सामना करना पड़ सकता है।