पिथौरागढ़- हिमपात से माइनस 10 डिग्री पहुंचा तापमान, इन क्षेत्रों में जमकर हुई बर्फबारी

पिथौरागढ़। जिले में आज मंगलवार के दिन से ही मौसम ने अपनी करवट बदलनी शुरू कर दी है। तथा ठंड में काफी इजाफा हुआ है आज मंगलवार के दिन जिले के लास्पा, मिलम सहित कई उच्च क्षेत्रों में 2 फीट से भी अधिक बर्फबारी हुई जिस कारण सीमांत जिले का तापमान माइनस 10 डिग्री पहुंच गया।

Advertisements

तथा मुनस्यारी के खलिया, पंचाचुली, हंसलिंग, राजरंभा, में आज मंगलवार के दिन भी बर्फबारी जारी रही। तथा मुनस्यारी में दिनभर बादल छाए रहने के कारण काफी ठंड बढ़ गई है और हिमनगरी में तो पारा लुढ़कने के कारण आज यहां का तापमान माइनस 3 डिग्री है। ऐसे जनपद के अन्य हिस्सों में भी शीत लहर का प्रकोप बना हुआ है।