Almora – कलेक्ट्रेट में लोगों को मिलेगी ये नई सुविधा

अल्मोड़ा कलेक्ट्रेट में लोगों को नई सुविधा मिलने जा रही है, जिससे लोगों की कई समस्याएं दूर होंगी| इसके लिए कवायत शुरू कर दी गई है|


अल्मोड़ा कलेक्ट्रेट में एक एटीएम लगाया जा रहा है जिससे लोगों को नकदी निकालने की सुविधा मिलेगी|


एडीएम चंद्र सिंह मार्तोलिया ने बताया कि कलेक्ट्रेट परिसर में जिला सहकारी बैंक का एटीएम लगाया जा रहा है| एटीएम मशीन लगाने के लिए बैंक की ओर से काम शुरू कर दिया गया है| जिसका फायदा कर्मचारियों के साथ-साथ आम जनता को भी मिलेगा| साथ ही उन्होंने बताया कि जल्दी विकास भवन में भी एटीएम की सुविधा मिलेगी|