पतंजलि तैयार कर रहा योग का एनसाइक्लोपीडिया, 60 हजार श्लोकों से तथ्यों का संग्रहण

योग को विश्व ज्ञान कोष के रूप में दुनिया के सामने लाने पर पतंजलि कम कर रहा है| इसके लिए 60,000 श्लोकों से योग के महत्व और तथ्यों को संग्रहित कर रहे हैं| इसमें योग की अलग-अलग क्रिया, मुद्रा और आसन के बारे में प्रमाणित दस्तावेज तैयार होगा|

Advertisements


पतंजलि आयुर्वेद के सीईओ आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि पूरी दुनिया में योग की अलख भारत ने जगाई है| इसमें पतंजलि का बड़ा योगदान रहा है| योग को लेकर आज कई देश तरह-तरह की बातें कर रहे हैं|

इसी को देखते हुए पतंजलि अब योग पर एनसाइक्लोपीडिया बना रहा है| जिसमें शास्त्रों, वेद पुराणों से 60,000 श्लोकों से योग के महत्व को दुनिया के सामने लाया जाएगा| इससे पहले पतंजलि ने पहली बार जड़ी-बूटियों पर एनसाइक्लोपीडिया बनाई है| पूरे विश्व में 3.60 लाख वनस्पति है, जिनका औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है|