ऑपरेशन आरआरआर शुरू -: अल्मोड़ा पुलिस की जिले को नशा मुक्त बनाने की एक अनूठी पहल

अब अल्मोड़ा को ऑपरेशन ट्रिपल आर (रेपिडेक्शन, रिकवरी और रिहेबिलेशन) नशा मुक्त बनाएगा| जिसकी शुरुआत हो चुकी है| इस अभियान के तहत नशे के अड्डों को चिन्हित करके उनका औचक निरीक्षण होगा| नशे के सामान और कारोबारियों की धरपकड़ तेज होगी और नशे की गिरफ्त में फंसे लोगों की काउंसलिंग कर जरूरत पड़ने पर संबंधियों को नशा मुक्ति केंद्र भेजने की व्यवस्था की जाएगी|

Advertisements


अल्मोड़ा पुलिस ने जिले को नशा मुक्त बनाने की एक अनूठी पहल शुरू की है| इसे आरआरआर नाम दिया गया है| पहले आर के तहत नशे के अड्डों को चिन्हित कर वहां पुलिस टीम छापा मारेगी और इन स्थानों पर नशे का प्रयोग करने वालों को पकड़ा जाएगा| जिसे रेपिडेक्शन नाम दिया गया है|


वहीं दूसरे आर के तहत पुलिस नशे का कारोबार करने वालों की धरपकड़ तेज करते हुए नशे के सामान की रिकवरी बढ़ाने की कोशिश करेगी|


तीसरे आर यानी रिहेबिलेशन के तहत नशे की गिरफ्त में फंस चुके लोगों को इससे बाहर निकालने के लिए उनकी काउंसलिंग होगी| जरूरत पड़ने पर लोगों को पुलिस नशा मुक्ति केंद्र भेजने की व्यवस्था करके उन्हें इस दलदल से बाहर निकालने का प्रयास करेगी|
इस अभियान के संबंध में अल्मोड़ा एसएसपी रचिता जुयाल ने कहा कि अभियान की शुरुआत हो चुकी है| टीमों का गठन किया गया है| सांस्कृतिक नगरी को नशा मुक्त बनाना उनकी प्राथमिकता है|