अब पूरी तरह चुनावी मोड में भाजपा,15 को अल्मोड़ा में गरजेंगे जेपी नड्डा, पढ़ें पूरी खबर

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में अब महज 50 से 55 दिनों का समय शेष है ऐसे में भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह चुनावी मोड में नजर आने लगी है, विधानसभा वार प्रबुद्ध जन सम्मेलन से लेकर पन्ना प्रमुख, शक्ति केंद्र संयोजकों की नियुक्ति हो या फिर शीर्ष नेतृत्व का उत्तराखंड प्रवास, भाजपा लगातार अपने संगठन को मजबूत करने में जुटी हुई है, क्योंकि लक्ष्य भी काफी महत्वपूर्ण है, चुनौती है प्रदेश की सत्ता में पुनः वापसी की ऐसे में लगातार पार्टी का शीर्ष नेतृत्व उत्तराखंड प्रवास पर है।

Advertisements

अब संभावना है कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 15 16 नवंबर को प्रदेश के दौरे पर रहेंगे जिसमें वह अल्मोड़ा में एक बड़ी जनसभा को संबोधित कर सकते हैं, अल्मोड़ा पिथौरागढ़ अथवा हल्द्वानी में उनका कोई बड़ा कार्यक्रम निर्धारित किया जाना लगभग तय है, ऐसे में संभावना यह भी है कि जगत प्रकाश नड्डा के कार्यक्रम में टिकटों के दावेदार भी अपना शक्ति प्रदर्शन अवश्य करेंगे।