“मेरा बूथ सबसे मजबूत” के लक्ष्य के साथ चुनाव की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता :- लॉकेट चटर्जी

आज भारतीय जनता पार्टी के अल्मोड़ा विधानसभा के प्रबुद्ध जन सम्मेलन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एवं उत्तराखंड सह चुनाव प्रभारी लॉकेट चटर्जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की रीड उसके बूथ लेवल के कार्यकर्ता है और उन्हें पूरा विश्वास है कि उत्तराखंड की भाजपा सरकार तथा केंद्र की मोदी सरकार के नेतृत्व में किए जा रहे विकास कार्य आमजन तक पहुंचे हैं जिनका लाभ निश्चित तौर पर भारतीय जनता पार्टी को 2022 के विधानसभा चुनाव में मिलेगा और हम अपना लक्ष्य अब की बार 60 बार जरूर हासिल करेंगे।

उन्होंने कहा कि जब उन्हें कोई भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय नेता कहता है तो उससे ज्यादा प्रसन्नता उन्हें तब होती है जब उन्हें कोई बूथ लेवल का नेता कहता है, भारतीय जनता पार्टी एक कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और जिस संगठन में कार्यकर्ताओं का सम्मान सबसे ऊपर होगा वही संगठन सबसे मजबूत होता है।

स अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, स्थानीय विधायक एवं विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष रवि रौतेला, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं डीसीबी चेयरमैन ललित लटवाल, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री गोविंद सिंह, जिला उपाध्यक्ष दर्शन रावत, नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, हवालबाग मंडल अध्यक्ष प्रकाश बिष्ट, समस्त मोर्चों के जिला अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।