*बड़ा फैसला:- हाई स्कूल एवं इंटर की प्री बोर्ड परीक्षाएं स्थगित, अब इस माह होंगी परीक्षाएं*

उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षार्थियों के लिए उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन गवर्नमेंट ऑफ उत्तराखंड द्वारा एक नया अपडेट जारी किया गया है इस अपडेट के मुताबिक हाई स्कूल इंटरमीडिएट की प्री बोर्ड परीक्षा है जो कि जनवरी माह के अंत में प्रस्तावित थी उन्हें स्थगित कर दिया गया है

Advertisements

अब यह परीक्षाएं फरवरी माह के प्रथम सप्ताह में कराई जाएंगी बोर्ड द्वारा कोरोनावायरस की तीसरी लहर को देखते हुए यह फैसला लिया गया है इस बाबत जारी एक आदेश में यह भी कहा गया है कि परीक्षा के बाद कम अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का मूल्यांकन भी शिक्षकों को करना होगा|