नैनीताल:- अग्निकांड में हुआ एक करोड़ से अधिक का नुकसान….. डीएम ने लापरवाही और देरी के मामले में मांगी रिपोर्ट

उत्तराखंड राज्य के नैनीताल में दो मंजिला भवन जलकर राख हो गया है। बता दे कि शहर के कमलासन कंपाउंड क्षेत्र में इस अग्निकांड की घटना के दौरान लगभग एक करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान होने का दावा किया जा रहा है।

Advertisements

अब मुख्य अग्निशमन अधिकारी सर्वे कर स्पेशल फायर रिपोर्ट तैयार करेंगे इसके लिए विभाग की ओर से उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। बता दें कि कमलासन कंपाउंड निवासी सुब्रत साह के भवन में आग लग गई थी और करीब साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग की घटना के दौरान भवन स्वामी की पत्नी डॉक्टर बेला साह भी छत से गिरकर चोटिल हो गई थी जिनका उपचार बीडी पांडे अस्पताल में किया जा रहा है और आग में जलकर सब कुछ राख हो चुका है। इस दौरान 40 लाख रुपए के गहने, नगदी, सामान भी राख हो गए। इस मामले में सीएफओ किशोर उपाध्याय के अनुसार सुबह विभाग कर्मियों को निरीक्षण के लिए भेजा गया था और नुकसान की राशि अधिक होने के कारण मुख्य अग्निशमन अधिकारी द्वारा सर्वे स्पेशल फायर रिपोर्ट तैयार की जाएगी जिसमें नुकसान का आकलन किया जाएगा वही आग बुझाने में लापरवाही तथा देरी के मामले में जिलाधिकारी वंदना सिंह द्वारा एसडीएम से रिपोर्ट मांगी गई है।