बिग बॉस 16 के विनर बने एमसी स्टैन……. इन्हे बनाया गया रनर अप

बीते रविवार को बिग बॉस 16 के ग्रैंड फिनाले में सीजन का विनर घोषित कर दिया गया है। बता दें कि इस सीजन का विनर रैपर एमसी स्टैन को बनाया गया है। शो के होस्ट सलमान खान ने उन्हें विनर घोषित किया है और वही इस सीजन के रनर अप शिव ठाकरे रहे। सीजन का अंतिम मुकाबला बेहद ही रोमांचक रहा और नतीजा बिल्कुल ही उलटफेर वाला था। एमसी स्टैन को जीतने के बाद ट्रॉफी के साथ 31 लाख रुपए की धनराशि भी दी गई हैं और ऐसा पहली बार हुआ जब बिग बॉस में विनर का नाम जानने के लिए लोगों की धड़कने बढ़ने लगी। पहले लगा कि एमसी स्टैन तीसरे नंबर पर बाहर हुए है मगर टॉप 3 से प्रियंका चाहर चौधरी बाहर हो गई। जिसके बाद शो में शिव और एमसी स्टैन बचे हुए थे और आखरी में सलमान खान ने एमसी स्टैन को विनर घोषित किया और शिव ठाकरे इस सीजन के रनर अप रहे। इस दौरान अपनी गदर फिल्म 2 को प्रमोट करने आए सनी देओल ने अब्दु रोजिक को भी सरदार बना दिया और बिग बॉस का ग्रैंड फिनाले काफी रोमांच भरा रहा।

Advertisements

Recent Posts