किच्छा- पुलिस ने चोरी की गई बाइक व मोबाइल के साथ चार बदमाशों को किया गिरफ्तार…… पढ़ें पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य के किच्छा से एक ऐसी खबर सामने आई है जहां पुलिस ने 4 बदमाशों को दो चोरी की गई बाइक और दो छीने गए मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया है। उनके पास से पुलिस ने नंबर प्लेट भी बरामद की है जिनको लगाकर बदमाश घटनाओं को अंजाम दिया करते थे। कोतवाली में रविवार की दोपहर को मामले का पर्दाफाश करते हुए सीओ ओम प्रकाश शर्मा का कहना था कि शनिवार की शाम अपनी मजबूरी बताकर लोगों को मोबाइल बेचने के लिए प्रेरित किए जाने की सूचना पर उन्हें मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ। जिसके बाद उन्होंने काली मंदिर तिराहा हल्द्वानी मार्ग पर दबिश देते हुए दो बाइक पर सवार चार युवकों को दबोच लिया। युवकों ने बाइके 2 साल पहले चुराई थी और यह बाइके उन्होंने किच्छा रेलवे स्टेशन से चोरी की थी। आरोपितों ने पूछताछ के दौरान अपना नाम सोनू पाल निवासी भुजिया जनीबी थाना भोजीपुरा जनपद बरेली उत्तर प्रदेश, इजहार जिला बिहार, मुस्ताक निवासी कच्ची खमरिया लालपुर किच्छा और आकाश शर्मा निवासी किच्छा बताया।

Advertisements

Recent Posts