IPL:- केकेआर ने जीता आईपीएल 2024 का खिताब…. खेली शानदार पारी

इस बार भारत में आईपीएल 2024 का खिताब केकेआर ने जीत लिया है। बता दें कि केकेआर तीन बार चैंपियन रह चुकी थी और उसके लिए 2022 तथा 2023 का सीजन अच्छा नहीं रहा मगर इस बार 17वे सीजन में केकेआर ने दमदार प्रदर्शन करते हुए शानदार पारी खेली और फाइनल में अपनी जगह बनाई तथा फाइनल में हैदराबाद के खिलाफ जीत भी दर्ज की। केकेआर ने हैदराबाद के खिलाफ अपना दबदबा बरकरार रखा और इस बार का खिताब अपने नाम कर लिया।

Advertisements

बता दे कि इस सीजन श्रेयस अय्यर की अगवाई वाली टीम ने वानखेड़े स्टेडियम का तिलस्म तोड़ा और 12 साल के बाद मुंबई इंडियंस के घरेलू मैदान पर जीत दर्ज की तथा कोलकाता की बल्लेबाजी इस बार की काफी शानदार बल्लेबाजी रही है। टीम ने 6 बार 200 का आंकड़ा पार किया जिसमें से दो बार 250 से अधिक का स्कोर बनाया। केकेआर की सफलता का कारण सॉल्ट और सुनील नरेन की जोड़ी भी है उनके शानदार योगदान से केकेआर ने जीत दर्ज की और इसके अलावा अच्छे घरेलू खिलाड़ियों का भी योगदान रहा। जीत के बाद केकेआर के फैंस में खुशी की लहर है और केकेआर ने मुंबई इंडियंस के घरेलू मैदान में अपनी जीत दर्ज कर ली है।