भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने संन्यास लेने का किया ऐलान, सन्यास की बताई ये वजह …….

टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने संन्यास लेने का ऐलान किया| उन्होंने कहा कि 2022 उनका अंतिम सत्र होगा| क्योंकि शरीर थक रहा है और उनके अंदर प्रत्येक दिन के दबाव के लिए ऊर्जा अब पहले जैसी नहीं है| सानिया की उम्र 35 वर्ष हो गई है|

Advertisements

उन्होंने छह ग्रैंडस्लैम किताब अपने नाम की है| जिसमें तीन मिश्रित युगल ट्रॉफी है| भारत की सबसे सफल महिला टेनिस खिलाड़ी के तौर पर वह सन्यास लेगी| अपनी जोड़ीदार नादिया किचनोक के साथ ऑस्ट्रेलियाई ओपन के महिला युगल के पहले दौर में हारने के बाद संन्यास की घोषणा की है| मैच के बाद सानिया ने कहा था कि ” सन्यास लेने की कई वजह है| मेरा बेटा भी 3 साल का है और मैं उसके साथ इतनी यात्रा करके उसे जोखिम में डाल रही हूं| आज मेरी घुटने में सचमुच काफी दर्द हो रहा है| मैं यह नहीं कह रही हूं कि इसके कारण ही हम हारे लेकिन मुझे ऐसा लगता है कि मुझे उबरने में थोड़ा समय लग सकता है क्योंकि मेरी उम्र बढ़ रही है|”