कुमाऊं में भी अमर जवान ज्योति को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर बोला हमला, कहा भाजपा इतिहास बदलना चाहती है पर…..

अल्मोड़ा| अमर जवान ज्योति विवाद के कारण कांग्रेस लगातार भाजपा पर हमलावर है| इसी बीच महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव उत्तराखंड मीडिया कार्डिनेटर आकांक्षा ओला ने कहा कि भाजपा इतिहास बदलने की कोशिश कर रही है| 50 साल से लगातार जल रही अमर ज्योति को हटाकर वार मेमोरियल ले जाया जा रहा है| जो पूरे देश के लोगों वीर जवानों का अपमान है|

Advertisements


पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ वह जन जन तक जा रहे हैं| कहा कि संयंत्र के तहत इतिहास के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है| शहीदों के बलिदान और शौर्य की प्रतीकात्मक स्थान को बदला जा रहा है| अनवर जलने वाली अमर जवान ज्योति को लौ को बुझा दिया जा रहा है|
उन्होंने कहा कि वीर जवानों के शौर्य बलिदानों देश के धरोहरों को खत्म करने की क्रोनोलॉजी समझनी होगी| इससे पहले जलियांवाला बाग में लेजर शो करवाकर वहां सैकड़ों शहीदों का अपमान किया गया| उसकी बाद महात्मा गांधी के देश के प्रति त्याग और समर्पण को कम करके दिखाने के लिए अहमदाबाद में गांधी आश्रम जैसी पुराने धरोहरों को भी बदलने का प्रयास किया गया|
इस मामले में राहुल गांधी के ट्वीट करने के बाद पूरे देश में कांग्रेस के पदाधिकारी भाजपा सरकार पर हमला बोल रहे हैं| इस मामले में भाजपा का कहना है कि इससे सेना का सम्मान बढ़ेगा| इसके अलावा स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति भी स्थापित होगी, जिससे आने वाली पीढ़ी उनके देश के प्रति बलिदान को याद रखेगी पूर्व सरकारों ने आजादी के दीवानों को भुला दिया है अब भाजपा उन्हें दोबारा सम्मान दे रही है|