IAS सविन बंसल का यूके कॉमनवैल्थ स्कॉलरशिप के लिए चयन, जानिए क्यों मिलती है स्कॉलरशिप

कॉमनवेल्थ स्कॉलरशिप कमीशन, यूके 2021-22 के लिए भारत से अखिल भारतीय सेवा के उत्तराखंड कैडेट के अधिकारी सवीन बंसल का चयन हुआ है| सवीन बंसल अल्मोड़ा और नैनीताल के डीएम रह चुके हैं| उनके कार्यकाल में किए गए कामों को आज भी जनता याद करती है|

सवीन बंसल ने कहा कि वह इस स्कॉलरशिप के लिए 1 साल पहले से तैयारी कर रहे थे|

कॉमनवेल्थ स्कॉलरशिप कमीशन जो यूनाइटेड किंगडम का शासकीय आयोग है| जो ब्रिटेन और अन्य कॉमनवेल्थ देशों के नागरिकों को ब्रिटेन के विभिन्न विश्वविद्यालयों में पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए स्कॉलरशिप प्रदान करती है| 100 से अधिक देशों के इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन प्राप्त होते हैं| ज्यूरी द्वारा योग्यता के आधार पर चयन किया जाता है| भारत के कई अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों ने भी इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन किया था| जिसमें ज्यूरी ने सवीन बंसल का चयन किया|

इस स्कॉलरशिप में 1 वर्ष के लिए आवास, भोजन, परिवहन इत्यादि निशुल्क होने के बाद 40,788.00 पाउंड की स्कॉलरशिप दी जाती है| साथ ही परिवार के लिए भी निशुल्क आवास की व्यवस्था होती है| सवीन बंसल का यूके कॉमनवेल्थ स्कॉलरशिप के लिए चयन के बाद अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी|