प्रेमी का नाम उगलवाने के लिए पति ने पत्नी के गले पर लगाई ब्लेड, गलती से लग गया कट और…

राजस्थान के झालावाड़ जिले के मंडावर थाना इलाके में एक अजीब मामला सामने आया है| यहां के एक पति को अपनी पत्नी के दूसरे युवक से कथित प्रेम प्रसंग का शक था| पति ने पत्नी के मुंह से ही प्रेमी का नाम उगलवाने के लिए उसके गले पर ब्लेड लगाकर उसे डराया|

Advertisements


बदकिस्मती से ब्लेड पर ज्यादा जोर लग जाने से पत्नी के गले पर कट लग गया| इससे युवक घबरा गया| लेकिन बात पुलिस तक पहुंच गई तो पति को जेल की हवा खानी पड़ गई|
पुलिस के अनुसार, मामला मंडावर थाना इलाके के ठंगनी गांव का है| ठंगनी निवासी सुशील बैरागी अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था| उसने अपनी पत्नी से उसके कथित प्रेमी का नाम उगलवाने की ठानी| उसने लाख प्रयास कर लिए लेकिन बात नहीं बनी| इस पर उसने ब्लेड लेकर पत्नी को डराया| इसके लिए उसने ब्लेड को पत्नी के गले पर लगा दिया और उसे डराना धमकाना शुरू कर दिया|


इस दौरान हाथ का दबाव लग जाने से ब्लेड से पत्नी के गले पर गहरा कट लग गया| इससे पत्नी के गले से खून बहने लगा तो सुशील घबरा गया| वह उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर गया, लेकिन गले पर शॉप वेपन का निशान देखकर डॉक्टर ने उसे एमएलसी (पुलिस केस) बता दिया| अब उसके सामने यह समस्या हो गई कि पुलिस को बताए भी क्या बताए| खैर जैसे-तैसे उसने पुलिस को सूचना दी|