हरिद्वार:- कर्मचारी ने साथी के मलद्वार में लगाई एयर पाइप……. मौत

उत्तराखंड राज्य के हरिद्वार से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां सिडकुल के सी एंड एस कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी ने अपने साथी के मलद्वार में हंसी मजाक के चलते एयर पाइप लगा दिया जिससे उसकी आंत फट गई और हायर सेंटर रेफर करने के दो दिन बाद साथी की मौत हो गई। यह घटना अप्रैल माह की बताई जा रही है और जवान बेटे के मौत के गम में उसके पिता की भी मौत हो गई है। युवक की मां ने आरोपी कर्मचारी समेत कुछ अन्य लोगों के खिलाफ सिडकुल थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है और पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक बिजनौर में थाना क्षेत्र के गांव फलौदा निवासी एक महिला ने तहरीर देते हुए बताया कि उनका बेटा मोनू सिडकुल क्षेत्र इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी में काम करता था। रविवार के दिन 23 अप्रैल 2023 को कंपनी में काम कर रहा था उसी दौरान सचिन निवासी ग्राम खुशहालपुर थाना धामपुर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश ने युवक के मलद्वार में एयर पाइप लगा लिया जिस कारण 2 दिन अस्पताल में भर्ती रहने के बाद उसकी मौत हो गई। बेटे की मौत के बाद सदमे में गए मृतक मोनू के पिता की भी मौत हो गई इस कारण वह अभी तक थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं करा पाए। लेकिन अब इस मामले में मुकदमा दर्ज करवाया है और आरोप लगाया है कि सचिन ने सोच-समझकर साजिश के तहत मोनू की हत्या की है। पुलिस इस मामले में छानबीन कर रही है।

Advertisements

Recent Posts