हरिद्वार:- बारिश के बीच हो रहा था अवैध खनन…… पुलिस ने छापेमारी के दौरान सीज किए दो वाहन

उत्तराखंड राज्य में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है और इसी बीच हरिद्वार में भी पुलिस ने छापेमारी की। बता दे कि बारिश के बीच बाणगंगा में अवैध खनन कर रहे खननकारियो पर पुलिस ने कार्यवाही की और इस दौरान दो वाहन भी पकड़े। पुलिस की कार्यवाही के बीच खनन माफिया क्षेत्र में अवैध खनन करने से बाज नहीं आ रहे हैं। पिछले 4 दिनों से लगातार हो रही बारिश के बीच खननकारियो को मौका मिला हुआ है और मौका मिलते ही इन लोगों ने अवैध खनन करना शुरू कर दिया। किसी ने बाणगंगा में अवैध खनन किए जाने की सूचना पुलिस को दी और सूचना मिलते ही पुलिस ने छापेमारी की।इस दौरान सूचना पाकर कोतवाल अमरजीत सिंह ने कॉन्स्टेबल प्रभाकर थपलियाल, लाल सिंह के साथ मौके पर छापा मारा। घेराबंदी करके पुलिस ने अवैध खनन में लगे ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ लिया जबकि पुलिस को आता देख आरोपित मौके से भाग निकले। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए दोनों वाहन सीज कर दिए गए हैं।

Advertisements

Recent Posts