
उत्तराखंड राज्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सख्ती से अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। सड़के टूटी मिली तो अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी और उन्होंने 1 नवंबर तक हर हाल में अधूरे काम गुणवत्ता के साथ पूरे करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री द्वारा बीते मंगलवार को बैठक कर डीएम और एसएसपी को यह निर्देश दिए हैं उन्होंने कहा कि काम पूरे हुए या नहीं ,गुणवत्ता का पालन किया या नहीं यह देखने के लिए वह खुद सड़क मार्ग का निरीक्षण करेंगे। उन्होंने अपने सरकारी आवास पर बैठक करते हुए विकास कार्यों ,कानून व्यवस्था ,जन सुविधाओं और आगामी त्योहारों की तैयारी की समीक्षा की। इसके साथ ही उन्होंने भालू और तेंदुए के हमलो को रोकने के लिए प्रभावी कार्य योजना बनाने और प्रभावित परिवारों को शीघ्र मुआवजा देने के निर्देश भी दिए हैं तथा उन्होंने 1 नवंबर तक सीवर और पेयजल पाइपलाइन के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत करने के निर्देश दिए हैं, इसके लिए उन्होंने जिलाधिकारी को संबंधित विभागों के साथ नियमित समीक्षा कर काम की गुणवत्ता और समय सीमा सुनिश्चित करने के लिए कहा है।





