हल्द्वानी:- छात्र संघ प्रत्याशी समेत चार दुष्कर्म के आरोपी फरार…. गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही पुलिस

उत्तराखंड राज्य के हल्द्वानी से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां पर छात्र संघ प्रत्याशी समेत चार दुष्कर्म के आरोपी फरार चल रहे हैं। हल्द्वानी में छात्र संघ अध्यक्ष पद के प्रत्याशी धीरज बिष्ट समेत चार लोगों पर 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का आरोप लगा है और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस दबिश दे रही है। मुखानी कोतवाली क्षेत्र में यह मामला दर्ज है और इस मामले में धीरज बिष्ट, नितिन पाल ,अंश खत्री तथा हिमांशु गौनी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली रही है और अब पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। जानकारी के मुताबिक इन आरोपियों ने होटल में किशोरी से दुष्कर्म किया और उसके बाद मौके से भाग गए , किसी तरह किशोरी घर पहुंची और उसने परिजनों को पूरी बात बताई जिसके बाद आज शुक्रवार को परिजनों ने कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ ताहरीर दी और किशोरी की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

Advertisements

Leave a Reply