Uttarakhand:- राज्य में आज जारी हुई ड्राफ्ट मतदाता सूची…. इतने मतदाताओ में हुई बढ़ौतरी

उत्तराखंड राज्य में आज ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर दी गई है और मतदाता सूची के हिसाब से सवा लाख से अधिक मतदाताओं में बढ़ोतरी दर्ज की गई है और इसके साथ ही नए वोट बनवाने का काम भी शुरू हो चुका है। उत्तराखंड की ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी होने के बाद नए वोट बनवाने का काम शुरू हो गया है। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर विजय कुमार जोगदंडे ने प्रेस वार्ता करते हुए इस संबंध में जानकारी साझा की। उत्तराखंड में 71 लाख से बढ़कर मतदाता 72,78,035 हो गए हैं और दावे- आपत्ति पर 28 दिसंबर तक निर्णय ईआरओ को करना होगा तथा राज्य में एसआईआर के बाद 4 से 31 अक्टूबर तक चले विशेष अभियान में मतदाता बढ़े हैं। सूची के अनुसार सबसे अधिक मतदाता हरिद्वार में हैं।

Advertisements

Leave a Reply