उत्तराखंड राज्य कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, जल्द ही मिलेगा वेतन के साथ डीए भी

उत्तराखंड राज्य के कर्मचारियों के लिए सरकार की तरफ से एक बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है। कर्मचारियों को नवंबर माह से बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ मिलेगा। इसका निर्णय कैबिनेट और उच्च स्तर पर लिया जाना है लेकिन फिर भी इसकी तैयारियां वित्त विभाग द्वारा की जा रही है।केंद्र के कर्मचारियों का डीए बढ़ने के बाद राज्य कर्मचारी भी इस उम्मीद में है कि उनकी भी महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की जाएगी।

कर्मचारियों को यह महंगाई भत्ता दिवाली पर दिया जाना था मगर तब सरकार की वित्तीय स्थिति ठीक न होने के कारण कर्मचारियों की आस को ठेस पहुंची थी। लेकिन आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए अब सरकार इस मामले को और अधिक नहीं टाल सकती। इसी तथ्य को ध्यान रखते हुए राज्य कर्मचारियों के डीए प्रस्ताव को तैयार किया जा रहा है। तथा वित्त विभाग के सूत्रों से पता चल पाया है कि राज्य कर्मचारियों को इस माह में वेतन के साथ साथ सरकार महंगाई भत्ता भी देगी।