वैश्विक निवेशक सम्मेलन -: 70 हजार करोड का निवेश, ढाई लाख को नौकरी का लक्ष्य,

उत्तराखंड सरकार ने वैश्विक निवेशक सम्मेलन के आगामी 4 साल में 70 हजार करोड़ का निवेश धरातल पर उतारने का लक्ष्य रखा है| जिसमें ढाई लाख लोगों को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा| आयोजन पर लगभग 67.40 करोड़ खर्च होने का अनुमान लगाया गया है| इसके लिए अगस्त से देश-विदेश में 9 शहरों में रोड शो शुरू किए जाएंगे|

Advertisements


बता दें राज्य में औद्योगिक निवेश और युवाओं के लिए रोजगार हेतु नए अवसर सृजित करने के लिए उत्तराखंड सरकार दिसंबर से वैश्विक निवेशक सम्मेलन आयोजित करने जा रही है| जिसको कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है|
अब मुख्य सचिव डॉ एसएस संधु की अध्यक्षता में उच्च अधिकार प्राप्त कमेटी का गठन किया जाएगा| जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी सदस्य होंगे| निवेशक सम्मेलन के माध्यम से सरकार का पर्यटन, कृषि एवं बागवानी, उच्च शिक्षा, अवस्थापना विकास, आईटी, आयुष एवं वैलनेस सेक्टर, निवेश कौशल विकास बढ़ाने पर फोकस है|
संभावना जताई जा रही है कि निवेशक सम्मेलन के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड आ सकते हैं| इसके लिए प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री से समय मांगा है|
बता दे निवेशकों को प्रोत्साहित करने हेतु काशीपुर, रुद्रपुर, हरिद्वार के अलावा दिल्ली, अहमदाबाद, मुंबई, चंडीगढ़, चेन्नई, बेंगलुरु में रोड शो किया जाएगा| साथ ही दुबई एवं सिंगापुर में भी रोड शो आयोजित होंगे|
इससे पूर्व पहली बार उत्तराखंड सरकार ने 2018 में निवेश सम्मेलन आयोजित किया था| जिसमें 1.24 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव पर एमओयू किए गए थे|

Recent Posts