गरुड़- कुमाऊं और गढ़वाल को एकता के सूत्र में बांधता है कोट भ्रामरी नंदाष्टमी मेला…केंद्रीय सड़क व परिवहन राज्यमंत्री ने किया उद्घाटन

गरुड़(बागेश्वर) । रंगारंग कार्यक्रमों के साथ सुप्रसिद्ध मां कोट भ्रामरी नंदाष्टमी मेले का आगाज हो गया है। मेले का शुभारंभ केंद्रीय सड़क व परिवहन राज्यमंत्री अजय टम्टा ने किया। उन्होंने कहा कि कोट भ्रामरी का मेला ऐतिहासिक, पौराणिक, धार्मिक, सांस्कृतिक के साथ-साथ व्यापारिक महत्व का भी है। इस मेले की प्रमुख विशेषता यह है कि यहां कुमाऊं और गढ़वाल की संस्कृति का एक साथ समागम होता है।
शुक्रवार को देर सायं कोट भ्रामरी नंदाष्टमी मेले का बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा ने शुभारंभ करते हुए कहा कि यह मेला कुमाऊं और गढ़वाल को एकता के सूत्र में भी बांधता है। यह मेला सौहार्द व मेल-मिलाप का प्रतीक है। विशिष्ट अतिथि दर्जा राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि कोट भ्रामरी मेले के संरक्षण के लिए और भी प्रयास किए जायेंगे। अध्यक्षता करते हुए विधायक पार्वती दास ने कहा कि मेलों के संरक्षण के लिए प्रदेश सरकार ठोस प्रयास कर रही है। पूर्व विधायक ललित फर्सवाण व जिपं अध्यक्ष शोभा आर्या ने कहा कि मेलों में ही लोक संस्कृति के विविध रंग देखने को मिलते हैं। मेलाध्यक्ष व प्रमुख किशन बोरा ने मुख्य अतिथि समेत सभी अतिथियों का आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन मेला कमेटी के सचिव देवेंद्र गोस्वामी और चंद्रशेखर बड़सीला ने किया। इस दौरान सीडीओ नरेश कुमार, पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार मेहरा, मेला अधिकारी और एसडीएम वैभव कांडपाल, तहसीलदार निशा रानी, भाजपा जिला महामंत्री घनश्याम जोशी, जिपंस जनार्दन लोहुमी, बबलू नेगी, भाष्कर बोरा, दीपक खुल्बे, जेसी आर्या, गोपाल सिंह किरमोलिया, एससी मोर्चा कुमाऊ संयोजक जेसी आर्या, मेला उपाध्यक्ष बलवंत भंडारी, ज्येष्ठ प्रमुख नंदन थापा, कनिष्ठ भगवती खुल्बे, डीके जोशी, नरेंद्र बिष्ट, प्रकाश कोहली, सुनील दोसाद, दिनेश बिष्ट, ठाकुर मेहरा समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Advertisements

Leave a Reply