
गरुड़ (बागेश्वर) । ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गरुड़ द्वारा स्थानीय एक होटल के सभागार में सदस्यता अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया । कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह बिष्ट ने की।इस दौरान कार्यक्रम में नए कार्यकर्ताओं को पार्टी की सदस्यता रीति नीति के तहत शपथ दिलवाई गई ।100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की ।
सभी नए कार्यकर्ताओं की सदस्यता के साथ-साथ नव नियुक्त पदाधिकारी का भी स्वागत सम्मान आयोजित किया गया । जिसमें सभी न्याय पंचायत प्रभारी ,जिला पंचायत प्रभारी ,मंडलम प्रभारी ,और क्षेत्र पंचायत प्रभारी शामिल थे ।


इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आने वाले 2027 की विधानसभा में हर गांव में जाकर बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को जोड़ना है l 2026 ,2027 में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनानी है । वक्ताओं ने कहा कि जिस तरह से देश में युवाओं पर लाठियां भाजी जा रही है। उनको रोजगार से दूर किया जा रहा है । ऐसे समय में युवाओं को आगे आकर इस लड़ाई को लड़ना होगा । कांग्रेस मजबूती के साथ इस लड़ाई को लड़ेगी।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष अर्जुन भट्ट पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण,हर्षवर्धन पूर्व जिला अध्यक्ष भगत सिंह डसीला,पूर्व जिला अध्यक्ष लोकमणि पाठक , पूर्व विधानसभा प्रत्याशी बालकृष्ण ,प्रकाश कोहली ,जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस लक्ष्मण आर्य ,जिला महामंत्री सुंदर बरोलिया ,प्रकाश आर्य ,गिरीश तिवारी जी ,एसपी सिंह ,गोपाल भाई ,केशव गिरी ,आदि अन्य लोग शामिल रहेl

