RBI के पूर्व गवर्नर उर्जित पटेल एआईआईबी के उपाध्यक्ष नियुक्त

भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर उर्जित पटेल को बीजिंग स्थित बहुपक्षीय वित्तपोषण संस्थान एशियाई अवसंरचना निवेश बैंक (एआईआईबी) का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है| भारत एआईआईबी के संस्थापक सदस्यों में से एक है| इस बैंक में चीन के बाद भारत का सबसे अधिक वोटिंग हिस्सा है|

Advertisements


चीन के पूर्व उप वित्त मंत्री जिन निक्यून इस बैंक के प्रमुख है|
जानकारी के अनुसार पटेल का कार्यकाल 3 वर्ष का होगा| वह एआईआईबी के 5 में से 1 उपाध्यक्ष होंगे| अगले महीने पदभार संभालने की उम्मीद जताई जा रही है| उर्जित पटेल डी जे पांडियन का स्थान ले रहे हैं| पांडियन दक्षिण एशिया में एआईआईबी के साॉवरेन और गैर- साॉवरेन वित्तपोषण के प्रमुख है| पांडियन इस महीने भारत लौटेंगे| उर्जित पटेल ने इससे पहले 5 सितंबर 2016 को रिजर्व बैंक के 24वें गवर्नर का पद संभाला था|

Recent Posts