पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने विराट कोहली के संबंध में कहीं यह बातें

दुनिया में अपने क्रिकेट से अपनी अलग पहचान बनाने वाले पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली की प्रशंसा करते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने कहा कि विराट कोहली उनसे अधिक प्रतिभाशाली है उन्होंने कप्तान के तौर पर आक्रमक क्रिकेट खेला और सौरव गांगुली ने यह भी माना कि भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली प्रतिभावान है और प्रतिभा के मामले में वह हमसे कहीं आगे हैं। यूट्यूब पर एक शो के दौरान उनका कहना था कि मुझे नहीं लगता कि कप्तानी की तुलना की जाए क्योंकि तुलना हमेशा कौशल की होती है और कोहली मुझसे अधिक प्रतिभावान हैं।

Advertisements

बता दें कि 1 महीने से क्रिकेट मैदान से बाहर रहे विराट कोहली ने एशिया कप में वापसी की और अफगानिस्तान के खिलाफ सुपर 4 में 61 गेंदों पर नाबाद 122 रन बनाए हालांकि उनके द्वारा यह शतक काफी समय बाद लगाया गया उनके शतक से फैंस काफी अधिक खुश हैं और आगे भी उनसे ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे हैं। इसके साथ ही विराट कोहली की तारीफ करते हुए सौरव गांगुली का कहना था कि उन दोनों ने क्रिकेट अलग-अलग युग में खेला। विराट कोहली अभी भी क्रिकेट खेल रहे हैं और वह मुझसे अधिक मुकाबले खेल सकते हैं और उनके पास मुझे पीछे छोड़ने का मौका भी है। इन शब्दों में भारत के पूर्व कप्तान और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने विराट कोहली की तारीफ की।