स्वामी विवेकानंद-महात्मा गांधी आध्यात्मिक परिपथ, अध्ययन केंद्र का पहला व्याख्यान कल….. पढ़े पूरी खबर

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में स्थापित किए गए स्वामी विवेकानंद-महात्मा गांधी आध्यात्मिक परिपथ, अध्ययन केंद्र का पहला व्याख्यान दिनांक 18 दिसंबर, 2023 को अपराह्न 1 बजे से गणित विभाग के सभागार में होगा।

इस व्याख्यान में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट एवं रामकृष्ण कुटीर के अध्यक्ष स्वामी ध्रुवेशानंद महाराज सहित कई विशिष्ट अतिथि विद्यार्थियों को व्यक्तित्व विकास एवं जीवन कौशल को लेकर संबोधित करेंगे।
व्याख्यान के आयोजन को लेकर परिपथ अध्ययन केंद्र के संयोजक डॉ चंद्र प्रकाश फुलोरिया, सह संयोजक डॉ ललित जोशी, रामकृष्ण कुटीर के अध्यक्ष स्वामी ध्रुवेशानंद जी, अर्पण महाराज जी के बीच विस्तार से चर्चा हुई।
स्वामी विवेकानंद-महात्मा गांधी आध्यात्मिक परिपथ,अध्ययन केंद्र के संयोजक डॉ चंद्र प्रकाश फुलोरिया ने कहा कि परिसर स्तर पर कला संकाय के विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया जा रहा है जिसमें विद्यार्थी शामिल होंगे। इस चर्चा के दौरान डाॅ0 चंद्र प्रकाश फुलोरिया एवं कुटीर के सदस्य मौजूद रहे।