पिता ने ली 12 साल के पुत्र की जान, पढ़ें पूरी खबर

गुजरात – यह मामला सूरत के नानपुरा इलाके का बताया जा रहा है जहां पिता ने अपने पुत्र की निर्मम हत्या कर दी| आरोपी पिता ने पुलिस को यह बताया कि उसका पुत्र सेल्फी लेते समय नदी में गिर गया था, लेकिन जब पुलिस नहीं जांच पड़ताल की तो पता चला कि पिता ने ही पुत्र को पुल से नदी में धक्का दिया था| जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया|

Advertisements

आरोपी जाकिर शईद शेख अपने बेटे को तापी नदी के किनारे ले गया था| तापी नदी पर बने मक्काई पुल से उसने अपने बेटे को धक्का दे दिया| इस सोची समझी साजिश को घटना दिखाने के लिए उसने चिल्लाना शुरू किया जिससे आस-पड़ोस के लोग वहां इकट्ठे हो गए और उन्होंने पुलिस व दमकल विभाग को फोन करके मदद के लिए बुलाया काफी देर बाद शव को ढूंढ लिया गया| पुलिस के पूछने पर आरोपी पिता ने बताया कि वह अपने बेटे को पटाखे दिलाने ले जा रहा था उसका बेटा पुल पर बैठकर सेल्फी ले रहा था तभी अचानक वह नदी में गिर गया|


पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाते हुए आरोपी की पत्नी से पूछा तो उसने बताया कि वह पिछले 5 सालों से अपने पति के साथ नहीं रहती क्योंकि उसका पति उसका किसी और के साथ नाजायज संबंध होने का शक करता है| जिसके कारण उसने पहले भी उसके बेटे को मारने की कोशिश की थी|
पुलिस ने आरोपी पिता से सख्ती से पूछताछ की, आरोपी पिता ने अपना गुनाह कुबूल कर लिया|