Uttarakhand:- राज्य में बहुत बरसा मानसून….. आने वाले चार दिनों तक ऐसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड राज्य में मानसून काफी अधिक मात्रा में बरस चुका है पोस्ट मानसून की भी अच्छी खासी बारिश राज्य में देखने को मिली है मगर आने वाले चार दिनों तक धूप खिली रहेगी और मौसम साफ रहेगा। पोस्ट मानसून की बारिश के बाद तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है, पहाड़ से लेकर मैदान तक लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है मगर आने वाले चार दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा जिससे कि धूप खिलेगी और ठंड से काफी हद तक राहत मिलेगी और पहाड़ से लेकर मैदान तक ठंड में गिरावट दर्ज होगी। लगातार रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है और ठंड भी काफी जल्दी आ गई है ऐसे में अब लगातार चार दिनों तक धूप खिलने के कारण ठंड से काफी हद तक राहत मिलेगी और गर्मी का एहसास भी होगा। 19 से 22 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश भर में मौसम साफ रहेगा हालांकि 23 अक्टूबर के बाद फिर एक बार मौसम के मिजाज में परिवर्तन देखने को मिल सकता है।

Advertisements

Leave a Reply