एक नजर – दिन की खास खबरें

दिवाली से पहले बढ़ा उत्तराखंड में वायु प्रदूषणष| पीसीबी ( प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड) पोस्ट दिवाली मॉनिटरिंग के आंकड़े जारी किए जो बहुत चिंताजनक है|

बिहार – शराबबंदी के बावजूद भी बिहार में जहरीली शराब पीने से बेतिया में 8 लोगों की मौत|

देहरादून – कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदारनाथ आएंगे| प्रधानमंत्री के रूप में पीएम मोदी पांचवी बार केदारनाथ आ रहे हैं| राज्य सरकार की ओर से उनके आगमन की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है|

देहरादून – विधानसभा चुनाव 2022 से पहले पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने जुम्मे की नमाज की छुट्टी के विवाद को लेकर कहा अगर साबित हो जाता है कि हमारी सरकार ने जुम्मे की नमाज के लिए छुट्टी दी थी, तो मैं राजनीति से संयास ले लूंगा|

देहरादून – केंद्र सरकार के बाद अब राज्य सरकार ने भी पेट्रोल और डीजल के दामों में 2 रुपये अतिरिक्त छूट देने की घोषणा की है| सीएम धामी ने गुरुवार सुबह ट्वीट करके यह जानकारी दी| सीएम धामी ने कहा पेट्रोल में 7 रुपये की जबकि डीजल में 12 रुपये की कमी की जाएगी|

बागेश्वर – उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी 15 साल बाद अपने पैतृक गांव नामतीचेटाबगड़ में मनाएंगे दीपावली| राजनीतिक लोग इसे 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव से जोड़कर तमाम अटकलें लगा रहे हैं|

अल्मोड़ा – दीपावली के कारण कारोबार में हो रही है कई गुना बढ़ोतरी, कारोबारियों के चेहरे में आई रौनक|