भारी बारिश के चलते अब कुमाऊं के ये दो पर्यटन स्थल बंद

रामनगर (नैनीताल)| वर्तमान में कार्बेट टाइगर रिजर्व के ढेला और झिरना जोन में पर्यटन गतिविधियां चल रही है| भारी बारिश को देखते हुए ढेला, झिरना जोन में अगले आदेश तक पर्यटन गतिविधियों को बंद कर दिया गया है|

Advertisements


15 जून को मानसून सीजन के चलते कार्बेट टाइगर रिजर्व के ढिकाला जोन को बंद कर दिया गया था, जबकि बिजरानी, गार्जिया, दुर्गा देवी जोन में 30 जून को पर्यटन गतिविधियां बंद कर दी गई थी| कार्बेट पार्क के ढेला और झिरना में भी पर्यटन गतिविधियां संचालित हो रही है| 3 दिन से भारी बारिश के चलते दोनों पर्यटन जोन में पर्यटक गतिविधियां बंद है|
कार्बेट निदेशक डॉ धीरज पांडेय के मुताबिक, बारिश की वजह से पर्यटन जोन की अंदर की सड़कें खराब हो गई है| ऐसे में पर्यटन गतिविधियां संचालित करना मुश्किल हो रहा है और अभी आगे भी भारी बारिश का अलर्ट है| ऐसे में अगले आदेशों तक ढेला वह झिरना में पर्यटन गतिविधियों को बंद किया गया है|