डीजीपी अशोक कुमार ने लौटाई घर की खुशियां, पढ़ें पूरी खबर

देहरादून – दिवाली के 1 दिन पहले एक युवक नीट परीक्षा का रिजल्ट आने के बाद घर से गायब था| युवक को उत्तराखंड पुलिस के डीजीपी अशोक कुमार के प्रयासों से ढूंढ लिया गया|


बात नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र रमनदीप की है, जो नीट परीक्षा का परिणाम आने के बाद यानी दीपावली के 1 दिन पहले से घर से लापता था| रमनदीप के परिवार द्वारा उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट नेहरू कॉलोनी थाने में दर्ज कराई गई और वह खुद भी रमनदीप की खोजबीन कर रहे थे| इसी बीच उनके परिवार से परिचित रिटायर आईएएस इन्दूधर बौड़ाई ने यह जानकारी जीडीपी अशोक कुमार को दी| पूछताछ करने पर पता चला कि रमनदीप नीट परीक्षा में अच्छा परिणाम ना आने पर हताश होकर नाशिक (त्र्यंबकेश्वर मंदिर) चला गया| इसी बीच जीडीपी अशोक कुमार ने महाराष्ट्र पुलिस से संपर्क करके रमनदीप से संपर्क कराने को कहा, और मूल रूप से महाराष्ट्र में रहने वाले उत्तराखंड के आईपीएस, डीआईजी कुमाऊं निलेश आनंद भरणे को रमनदीप की वापसी के लिए महाराष्ट्र पुलिस से समन्वयन के निर्देश दिए| कल देर शाम महाराष्ट्र पुलिस ने रमनदीप को सकुशल ढूंढ लिया| अब नेहरू कॉलोनी पुलिस टीम रमनदीप को लेने महाराष्ट्र चली गई| असवाल परिवार द्वारा डीजीपी अशोक कुमार और उत्तराखंड पुलिस का आभार व्यक्त किया गया|