![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20240415-WA0069.jpg)
अल्मोड़ा – हल्द्वानी हाईवे से लगे ताडीखेत ब्लाक के एक गांव से धनतेरस पर युवती अपने सहेलियों के साथ खैरना बाजार में खरीदारी करने गई थी तथा वही से लापता हो गई देर तक ना लौटने पर घर में हड़कंप मच गया। परिजनों को कुछ अनहोनी ना हो जाए इस बात का डर सताने लगा इसके बाद परिजनों ने थाने में युवती की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करवाई।
खोज के दौरान पुलिस ने युवती का फोन ट्रेस किया जिसने लोकेशन हिमाचल की दिखाई । खैरना के चौकी इंचार्ज गुलाब सिंह कंबोज द्वारा बताया गया कि युवती ने अपने पिता को फोन पर यह बताया कि उसने हिमाचल निवासी अपने पसंद के लड़के से शादी कर ली है।
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20240415-WA0071.jpg)