पिथौरागढ़ में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिलाया देश की ताकत का एहसास

पिथौरागढ़। आज 20 नवंबर 2021 शनिवार के दिन पिथौरागढ़ में हुए शहीद सम्मान यात्रा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी भाग लिया तथा वे इस यात्रा में सम्मिलित होने पिथौरागढ़ भी आए। यात्रा के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देश की शक्ति का भी लोगों को एहसास दिलाया। उनका कहना था कि देश सर्जिकल स्ट्राइक से एयर स्ट्राइक तक पहुंच चुका है। इसके बाद उन्होंने पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद के बारे में चर्चा करते हुए बताया कि यदि पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो भारत उसे जवाब देता रहेगा। तथा कुछ बाहरी शक्तियां जो भारत व नेपाल के बीच कड़वाहट पैदा कर रही हैं उन्हें भी सबक सिखाया जाएगा।

इसके बाद राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत इतना सक्षम है कि कोई भी देश उसके सामने आंख उठाकर नहीं देख सकता आज भारत हर क्षेत्र में आगे है लेकिन भारत ने कभी इसका गलत फायदा नहीं उठाया व कभी भी किसी देश पर आक्रमण नहीं किया लेकिन कोई बाहरी शक्ति यदि बेवजह भारत की ओर आंख उठाकर देखती है तो भारत उसे बक्शेगा नही।


पिथौरागढ़ में शहीद सम्मान यात्रा का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और गृहमंत्री राजनाथ सिंह द्वारा किया गया राजनाथ सिंह के अभिनंदन में मुख्मंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना था कि वह विद्यार्थी जीवन से ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ कार्य कर रहे है। तथा उन्होंने यह भी कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह काफी कर्मठ व दूरदर्शी नेता है। पिथौरागढ़ में शहीद सम्मान यात्रा में शहीद हुए वीरों के घर से कलश में मिट्टी भी मंगवाई गई तथा शहीदों को सम्मानित किया गया।