अयोध्या में दीपोत्सव बनेगा विश्व रिकॉर्ड, हर स्वयंसेवी को मिला 75000 दिए जलाने का टारगेट

अयोध्या में इस बार के दीपोत्सव को विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारियां शुरू हो गई है। दीपोत्सव यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में शुरू हुआ था। तथा इस बार इसके 5 साल पूरे हो जाएंगे।

इस बार रामपैड़ी में साढ़े सात लाख दिये जलाकर अयोध्या ना सिर्फ अपना विश्व रिकॉर्ड तोड़ेगा। बल्कि विश्व में एक नया रिकॉर्ड भी दर्ज करेगा। इस कार्य को पूर्ण करने के लिए अवध विश्वविद्यालय की पूरी टीम कई दिनों से मेहनत कर रही है। बीते मंगलवार को रामपैड़ी की 32 घाटों पर 9 लाख दिये बिछाने के लक्ष्य को पूरा कर लिया गया है।


बुधवार यानी कि आज हनुमान जयंती के दिन दीपोत्सव का मुख्य पर्व मनाया जाएगा। जिसमें मुख्य अतिथि की भूमिका में केंद्रीय पर्यटन मंत्री किशन रेड्डी होंगे। व राज्यपाल ,मुख्यमंत्री समेत केन्या वियतनाम के राजनायिक भी शामिल होंगे। व लगभग दोपहर 2:00 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी दीपोत्सव में भाग लेने के लिए यहां पहुंचेंगे। जिसके बाद योगी आदित्यनाथ रामलला के दर्शन करेंगे व रामकथा पार्क में शोभा यात्रा करने की अगवानी भी करेंगे। इसी बीच अयोध्या में कई और कार्यक्रम भी आयोजित किए गए है। जैसे राज्यअभिषेक, सरयू मां की आरती आदि। अयोध्या में 12 हजार स्वयंसेवकों में प्रत्येक सेवक को 75000 दिए जलाने का लक्ष्य दिया गया है। व सभी लोग कई दिनों से इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे है।

https://chat.whatsapp.com/CCY8y9IBKIiHN5qSdykzsV