कोयंबटूर के कलाकार ने 4 ग्राम सोने से चंद्रयान – 3 तैयार करके वैज्ञानिकों का जताया आभार….. पढ़े पूरी खबर

भारत में चंद्रयान-3 के लॉन्च के बाद कोयंबटूर के कलाकार द्वारा 4 ग्राम सोने से चंद्रयान -3 का 1.5 इंच लंबा मॉडल तैयार किया गया है।यह मॉडल उन्होंने वैज्ञानिकों के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए बनाया है जो वैज्ञानिक इस चंद्रयान परियोजना में शामिल है उनका आभार प्रकट करने के लिए कलाकार ने यह मॉडल बनाया है। कलाकार ने मॉडल को डिजाइन करने में 48 घंटे का समय लगाया और कलाकार मारियप्पन का कहना था कि जब कोई महत्वपूर्ण घटना होती है तो वह सोने का उपयोग करके उसका लघु मॉडल बनाते हैं। यह हर भारतीय के लिए गर्व की बात है और उनके द्वारा यह भी कहा गया है कि उन्होंने चंद्रयान मिशन में शामिल सभी वैज्ञानिकों की प्रति अपना आभार व्यक्त करते हुए यह डिजाइन तैयार किए गए हैं। बता दे कि पूरे देश के लोग चंद्रयान की सफलता की कामना कर रहे हैं और भारत का चंद्रयान 3 बुधवार शाम 6:04 में चंद्रमा पर उतरेगा तथा सभी की नजर चंद्रयान पर टिकी है।

Advertisements

Recent Posts