जॉनसन एंड जॉनसन पाउडर की वजह से हुआ कैंसर, अब कंपनी पीड़ित को देगी 154 करोड़ रुपये का मुआवजा

जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी को कैलिफ़ोर्निया के एक कैंसर पीड़ित शख्स को 154 करोड़ रुपये का भुगतान करना होगा|

Advertisements


बता दें, अमेरिका के ऑकलैंड में डिफॉल्ट स्टेट कोर्ट ने कंपनी को कैलिफ़ोर्निया के व्यक्ति को जॉनसन बेबी के टैल्कम पाउडर से कैंसर होने का दोषी ठहराया गया| पीड़ित ने आरोप लगाया है कि कंपनी के बेबी पाउडर की वजह से उसके स्वास्थ्य पर बुरा असर हुआ| अदालत ने फैसला सुनाते हुए कहा कि j&j के बेबी पाउडर की वजह से ही 24 वर्षीय एंथोनी हर्नांडेज वेलाडेज को मेसोथेलियोमा नामक कैंसर की बीमारी हुई थी| बचपन से ही कंपनी के टैल्कम पाउडर का इस्तेमाल करने से छाती के पास मेसोथेलियोमा कैंसर हो गया|
बता दें जॉनसन एंड जॉनसन प्रोडक्ट को लेकर पहले भी कई मामले आ चुके हैं| जिसमें कंपनी को हर्जाना भरना पड़ा है|
कंपनी ने अपनी सफाई में कहा कि, कंपनी का बेबी पाउडर स्पेशल सफेद बोतलों में बेचा जाता है| ऐसे में उसमें कभी भी एस्बेस्टस नहीं होता है| यह सुरक्षित है और कैंसर का कारण नहीं बन सकता|