वरिष्ठ रंगकर्मी पांडे के निधन पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने जताया शोक कहा अल्मोड़ा के लिए अपूरणीय क्षति

अल्मोड़ा। 50 से भी अधिक वर्षों से सांस्कृतिक विरासत को संजोए रखने और उसके लिए कार्य करने वाले वरिष्ठ रंगकर्मी और श्री लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब के सचिव शिवचरण पांडे के निधन पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने गहरा शोक व्यक्त किया है उन्होंने कहा कि शिवचरण पांडे जी का निधन अल्मोड़ा के लिए एक अपूरणीय क्षति है, शर्मा ने कहा कि उनके अल्मोड़ा की रामलीला एवं होली को प्रसिद्धि दिलाने में योगदान को सदैव याद रखा जाएगा।
आपको बता दें पांडेय का निधन आज प्रातः 5:00 हो गया उनके निधन की खबर मिलते ही सांस्कृतिक प्रेमियों रंग कर्मियों कलाकारों और नगर वासियों में शोक की लहर है।

Advertisements

Recent Posts