बड़ी खबर :- एक बार फिर चौका सकता है भाजपा हाईकमान, प्रेमचंद्र अग्रवाल दिल्ली तलब

देहरादून। ऋषिकेश से लगातार चार बार के विधायक और चौथी विधानसभा के विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल दिल्ली तलब किए गए हैं खबर है कि मुख्यमंत्री की दौड़ में उनका दाम तेजी से आगे बढ़ रहा है, संभावना इस बात की भी है कि अब भाजपा हाईकमान उनके कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी दे सकता है|
प्रेमचंद्र अग्रवाल ऋषिकेश से लगातार चार बार के विधायक हैं और पूर्व में हुए विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं भाजपा में उनका कद तेजी से बढ़ा है जिसका कारण है कि मुख्यमंत्री की रेस में उनका नाम अब सामने आ रहा है यदि भाजपा हाईकमान सभी बड़े चेहरों को दरकिनार कर प्रेमचंद्र अग्रवाल को कमान सौंपते है तो यह भाजपा के लिए कोई बड़ी बात नहीं होगी| भाजपा हाईकमान अपने ऐसे ही चौंकाने वाले फैसलों से जाना जाता है।

Advertisements

Recent Posts