
अल्मोड़ा| करीब साढे़ पांच दशक से सांस्कृतिक विरासत को संजोए रखने और उसके संरक्षण के लिए कार्य करने वाले वरिष्ठ रंगकर्मी एवं अल्मोड़ा की मशहूर संस्था श्री लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब के सचिव शिवचरण पांडेय का आज निधन हो गया| आज उन्होंने 87 वर्ष की उम्र में आखिरी सांस ली| काफी वक्त से बीमार होने के कारण आज प्रात करीब 5:00 बजे उनका स्वर्गवास हो गया| उनके निधन से सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा ने एक नामी व वरिष्ठ रंगकर्मी खो दिया है| निधन की जानकारी मिलते ही संस्कृति प्रेमियों, रंगकर्मियों, कलाकारों व नगर वासियों में शोक की लहर है| स्वर्गीय शिवराज पांडेय ने पूरे उत्तराखंड में नाम कमाया| इस बुरी खबर को सुनने के बाद नगर वासियों ने शोक जताते हुए शोक संतृप्त परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना प्रकट की है।
Advertisements





