*Breaking:-कल जा रही हो जाएगी भाजपा प्रत्याशियों की पहली सूची, 60 नामों पर सहमति*

उत्तराखंड। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी अपनी प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर सकती है सूत्रों के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी की पहली लिस्ट में लगभग 60 उम्मीदवारों के नाम हो सकते हैं इसमें पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और काशीपुर विधायक हरभजन सिंह चीमा का नाम नदारद रहना तय है, दोनों ही पहले चुनाव ना लड़ने का ऐलान कर चुके हैं हालांकि हरभजन सिंह चीमा अपने बेटे के लिए टिकट की जुगत में लगे हैं।

Advertisements

वही अल्मोड़ा जिले की 6 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा होना संभव बताया जा रहा है, अल्मोड़ा में वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के चार सिटिंग विधायक है, जिनमें विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान अल्मोड़ा से जबकि कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य सोमेश्वर से और द्वाराहाट से महेश नेगी तथा सल्ट से महेश जीना शामिल हैं